पौधों में रख आता कौन? 

01-04-2023

पौधों में रख आता कौन? 

अजय अमिताभ 'सुमन' (अंक: 226, अप्रैल प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 

भाप बना पानी सागर से, 
बादल पर ले जाता कौन? 
और भाप को बूँद बना फिर, 
सागर में बरसाता कौन? 
 
छत से तल को नीचे पानी, 
बहते बहते ख़ुद ही जाय, 
किन्तु ऊपर छत को पानी, 
चढ़े नहीं बिना किए उपाय। 
 
क्योंकि नीचे से पानी ख़ुद, 
ना ऊपर को चढ़ पाता है, 
श्रम करने पड़ते कितने 
पानी से तब नर लड़ पाता है। 
 
पर अज्ञात पेड़ में कैसे, 
पानी पत्तों पर गढ़ जाए? 
मिट्टी का पानी जड़ से ये, 
कैसे ऊपर को चढ़ पाए? 
 
नीचे से ऊपर को पानी, 
पौधों में रख आता कौन? 
भाप बना पानी सागर से, 
बादल पर ले जाता कौन? 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
कहानी
सांस्कृतिक कथा
सामाजिक आलेख
सांस्कृतिक आलेख
हास्य-व्यंग्य कविता
नज़्म
किशोर साहित्य कहानी
कथा साहित्य
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में