कैसे कोई जान रहा?
अजय अमिताभ 'सुमन'
मैं तो हिम में पड़ा हुआ,
हिमसागर घन में जलता हूँ,
ये बिना निमंत्रण स्वर कैसा,
ध्वनि कौन सी सुनता हूँ?
हिम शेष ही बचा हुआ है,
अंदर भी और बाहर भी,
ना विशेष है बचा हुआ,
कोई तथ्य नया उजागर भी।
इतने लंबे जीवन में जो,
कुछ देखा वो कहता था,
ना कोई है सत्य प्रकाशन,
जग सीखा ही कहता था।
बात बड़ी है नई नई जो,
कुछ देखा ख़ुद को बोला,
ना कोई दृष्टिगोचित फिर,
राज़ यहाँ किसने खोला।
ये मेरे मन की सारी बातें,
कैसे कोई जान रहा?
मन मेरे में क्या चलता है,
कोई कैसे है पहचान रहा?
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- आख़िर कब तक आओगे?
- ईक्षण
- एकलव्य
- किरदार
- कैसे कोई जान रहा?
- क्या हूँ मैं?
- क्यों नर ऐसे होते हैं?
- चाणक्य जभी पूजित होंगे
- चिंगारी से जला नहीं जो
- चीर हरण
- जग में है संन्यास वहीं
- जुगनू जुगनू मिला मिलाकर बरगद पे चमकाता कौन
- देख अब सरकार में
- पौधों में रख आता कौन?
- बेईमानों के नमक का, क़र्ज़ा बहुत था भारी
- मन इच्छुक होता वनवासी
- मरघट वासी
- मानव स्वभाव
- मार्ग एक ही सही नहीं है
- मुझको हिंदुस्तान दिखता है
- मृत शेष
- रावण रण में फिर क्या होगा
- राष्ट्र का नेता कैसा हो?
- राह प्रभु की
- लकड़बग्घे
- शांति की आवाज़
- शोहरत की दौड़ में
- संबोधि के क्षण
- हौले कविता मैं गढ़ता हूँ
- क़लमकार को दुर्योधन में पाप नज़र ही आयेंगे
- फ़ुटपाथ पर रहने वाला
- कहानी
- सांस्कृतिक कथा
- सामाजिक आलेख
- सांस्कृतिक आलेख
- हास्य-व्यंग्य कविता
- नज़्म
- किशोर साहित्य कहानी
- कथा साहित्य
- विडियो
-
- ऑडियो
-