हौले कविता मैं गढ़ता हूँ
अजय अमिताभ 'सुमन'मन को जब खंगाला मैंने,
क्या बोलूँ क्या पाया मैंने।
अति कठिन है मित्र तथ्य वो,
बामुश्किल ही मैं कहता हूँ ।
हौले कविता मैं गढ़ता हूँ।
हृदय रुष्ट है कोलाहल में,
जीवन के इस हलाहल ने,
जाने कितने चेहरे गढ़े,
दिखना मुश्किल वो होता हूँ।
हौले कविता मैं गढ़ता हूँ।
जिस पथ का राही था मैं तो,
प्यास रही थी जिसकी मुझको,
निज सत्य का उद्घाटन करना,
मुश्किल होता मैं खोता हूँ।
हौले कविता मैं गढ़ता हूँ।
जाने राह कौन सी उत्तम,
करता रहता नित मन चिंतन,
योग कठिन अति भोग भ्रमित मैं,
अक्सर विस्मय में रहता हूँ।
हौले कविता मैं गढ़ता हूँ।
ज्ञात नहीं मुझे क्या पथ्य है,
इस जीवन का क्या सत्य है,
पथ्य सत्य तथ्यों में उलझन,
राह ना कोई चुन पाता हूँ।
हौले कविता मैं गढ़ता हूँ।
1 टिप्पणियाँ
-
अजय अमिताभ जी बहुत ही सुन्दर रचना सचमुच दिल को छू लेने वाली कविता
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- आख़िर कब तक आओगे?
- ईक्षण
- एकलव्य
- किरदार
- कैसे कोई जान रहा?
- क्या हूँ मैं?
- क्यों नर ऐसे होते हैं?
- चाणक्य जभी पूजित होंगे
- चिंगारी से जला नहीं जो
- चीर हरण
- जग में है संन्यास वहीं
- जुगनू जुगनू मिला मिलाकर बरगद पे चमकाता कौन
- देख अब सरकार में
- पौधों में रख आता कौन?
- बेईमानों के नमक का, क़र्ज़ा बहुत था भारी
- मन इच्छुक होता वनवासी
- मरघट वासी
- मानव स्वभाव
- मार्ग एक ही सही नहीं है
- मुझको हिंदुस्तान दिखता है
- मृत शेष
- रावण रण में फिर क्या होगा
- राष्ट्र का नेता कैसा हो?
- राह प्रभु की
- लकड़बग्घे
- शांति की आवाज़
- शोहरत की दौड़ में
- संबोधि के क्षण
- हौले कविता मैं गढ़ता हूँ
- क़लमकार को दुर्योधन में पाप नज़र ही आयेंगे
- फ़ुटपाथ पर रहने वाला
- कहानी
- सांस्कृतिक कथा
- सामाजिक आलेख
- सांस्कृतिक आलेख
- हास्य-व्यंग्य कविता
- नज़्म
- किशोर साहित्य कहानी
- कथा साहित्य
- विडियो
-
- ऑडियो
-