क्यों नारी बेचैन
डॉ. सत्यवान सौरभनारी मूरत प्यार की, ममता का भंडार।
सेवा को सुख मानती, बाँटे ख़ूब दुलार॥
अपना सब कुछ त्याग के, हरती नारी पीर।
फिर क्यों आँखों में भरा, आज उसी के नीर॥
रोज़ कहीं पर लुट रही, अस्मत है बेहाल।
ख़ूब मना नारी दिवस, गुज़र गया फिर साल॥
थानों में जब रेप हो, लूट रहे दरबार।
तब ‘सौरभ’ नारी दिवस, लगता है बेकार॥
सिसक रही हैं बेटियाँ, ले परदे की ओट।
ग़लती करे समाज है, मढ़ते उस पर खोट॥
नहीं सुरक्षित आबरू, क्या दिन हो क्या रात।
काँप रहें हम देखकर, कैसे ये हालात॥
महक उठे कैसे भला, बेला आधी रात।
मसल रहे हैवान जो, पल-पल उसका गात॥
ज़रा सोच कर देखिये, किसकी है ये देन।
अपने ही घर में दिखे, क्यों नारी बेचैन॥
रोज़ कराहें घण्टियाँ, बिलखे रोज़ अजान।
लुटती नारी द्वार पर, चुप बैठे भगवान॥
नारी तन को बेचती, ये है कैसा दौर।
मूरत अब वो प्यार की, दिखती है कुछ और॥
नई सुबह से कामना, करिये बारम्बार।
हर बच्ची बेख़ौफ़ हो, पाये नारी प्यार॥
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- सामाजिक आलेख
-
- अगर जीतना स्वयं को, बन सौरभ तू बुद्ध!!
- घर पर मिली भावनात्मक और नैतिक शिक्षा बच्चों के जीवन का आधार है
- टेलीविज़न और सिनेमा के साथ जुड़े राष्ट्रीय हित
- तपती धरती, संकट में अस्तित्व
- दादा-दादी की भव्यता को शब्दों में बयाँ नहीं किया जा सकता है
- नए साल के सपने जो भारत को सोने न दें
- रामायण सनातन संस्कृति की आधारशिला
- समय की रेत पर छाप छोड़ती युवा लेखिका—प्रियंका सौरभ
- समाज के उत्थान और सुधार में स्कूल और धार्मिक संस्थान
- सूना-सूना लग रहा, बिन पेड़ों के गाँव
- सोशल मीडिया पर स्क्रॉल होती ज़िन्दगी
- साहित्यिक आलेख
- दोहे
-
- अँधियारे उर में भरे, मन में हुए कलेश!!
- आशाओं के रंग
- उड़े तिरंगा बीच नभ
- एक-नेक हरियाणवी
- कायर, धोखेबाज़ जने, जने नहीं क्यों बोस!!
- क्यों नारी बेचैन
- गुरुवर जलते दीप से
- चलते चीते चाल
- टूट रहे परिवार!
- दादी का संदूक!
- देख दुखी हैं कृष्ण
- दो-दो हिन्दुस्तान
- पिता नीम का पेड़!
- फीका-फीका फाग
- बन सौरभ तू बुद्ध
- बैठे अपने दूर
- मंगल हो नववर्ष
- रोम-रोम में है बसे, सौरभ मेरे राम
- सहमा-सहमा आज
- हर दिन करवा चौथ
- हर दिन होगी तीज
- हिंदी हृदय गान है
- सांस्कृतिक आलेख
- ललित निबन्ध
- पर्यटन
- चिन्तन
- स्वास्थ्य
- सिनेमा चर्चा
- ऐतिहासिक
- कविता
- विडियो
-
- ऑडियो
-