जीवन का आनंद

01-03-2019

उस दिन चौबेजी बड़े प्रसन्न थे, गुलाब के फूल से खिले-खिले। वे हमारे पड़ोस में ही रहते थे। पिताजी बीमार रहते थे, ऊपर से आर्थिक तंगी भी उन्हें घेरे रहती थी। जब तक यहाँ रहे परेशान ही रहे।

मैंने पूछा, "क्या बात है चौबेजी बहुत प्रसन्न दिख रहे हैं चेहरे पर ये ताजगी....।"

"हाँ सर पिताजी का स्वर्गवास पिछले महीने हो गया है, अब आनंद ही आनंद है।"

मैं सोच रहा था पिताजी का स्वर्गवास और आनंद! आनंद की शायद यही परिभाषा हो।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

किशोर साहित्य नाटक
बाल साहित्य कविता
बाल साहित्य कहानी
किशोर साहित्य कविता
किशोर साहित्य कहानी
बाल साहित्य नाटक
कविता
लघुकथा
आप-बीती
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में