देख दुखी हैं कृष्ण

01-09-2021

देख दुखी हैं कृष्ण

डॉ. सत्यवान सौरभ (अंक: 188, सितम्बर प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

भक्ति कृष्ण की है यही,
और यही है धर्म।
स्थान, ज़रूरत, काल के,
करो अनुरूप कर्म॥
 
सब पाखंडी हो गए,
जनता, राजा, संत।
देख दुखी हैं कृष्णा,
धर्म-कर्म का अंत॥
 
जो देखो वो दे रहा,
सौरभ अब उपदेश।
मिटे किसी के है नहीं,
मन के पाप क्लेश॥
 
व्यर्थ मने जन्माष्टमी,
व्यर्थ सभी कीर्तन।
नहीं कर्म में धर्म यदि,
साफ़ नहीं है मन॥
 
सभी नाथ को गा रहे,
अमल करें ना कोय।
नहीं कर्म में कृष्णा,
तो कैसे दिव्य होय॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सामाजिक आलेख
साहित्यिक आलेख
दोहे
सांस्कृतिक आलेख
ललित निबन्ध
पर्यटन
चिन्तन
स्वास्थ्य
सिनेमा चर्चा
ऐतिहासिक
कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में