चाय पर हाइकु

15-01-2020

चाय पर हाइकु

पुष्पा मेहरा (अंक: 148, जनवरी द्वितीय, 2020 में प्रकाशित)

१.
उड़ती भाप 
कौन बनाता चाय 
शीत कुण्ड में! 
२.
ठिठुरे  हाथ  
गर्म चाय का प्याला 
प्यार की झप्पी!
३.
गुड़ की चाय 
अदरक –आलन 
शीत से दोस्ती।
४.
शीत लहर 
माँ के हाथ की चाय 
यादों में भाप! 
५.
दो मीठे बोल 
भाप भरी चाय में 
मधु का घोल! 
६.
फूटी किरण
गूँज उठा आकाश 
महकी चाय।
७.
नवेली  बधु 
मेहँदी लगे हाथ 
चाय की चुस्की। 
८.
कैसा ये नशा  
गुलामी ये चाय की 
कभी न छूटी! 
९.
हरी साड़ी में 
सजीली सी गर्माती 
चाय सुहानी।
१०.
हाथों-सँवारी 
कढ़ती-कड़कती
चाय साँवली।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हाइबुन
कविता-मुक्तक
कविता
कविता - हाइकु
दोहे
कविता - क्षणिका
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में