पिता को समर्पित हाइकु – 002 : रश्मि विभा त्रिपाठी ’रिशू’
रश्मि विभा त्रिपाठी 'रिशू'1.
पिता के देश
जुगनू, चंदा, सूर्य
तथा उन्मेष।
2.
पिता का प्रेम
बाल कुशल-क्षेम
अभिलाषी है।
3.
पिता-विहान
तिमिर का प्रस्थान
सुनिश्चित है।
4.
पिता-प्रभात
उजास भरी प्रात
लो बीती रात।
5.
पिता-प्रदीप
करें अनोखी द्युति
तम की इति।
6.
पिता-वसंत
नव्य आस के बौर
हैं सिरमौर।
7.
पिता-गुलाब
कर कंटक-वास
बाँटी सुवास।
8.
पिता-पराग
बाल-भौंरे को बाग़
समूचा सौंपें।
9.
पिता-चन्दन
सर्वदा सुवासित
मन का वन!
10.
पिता-कुंदन
आग में हैं दहके
'और' महके!
11.
पिता-माणिक
यह दिव्य रतन
दे तृप्ति-धन।
12.
पिता-रजत
प्रभा से सदा भरे
स्वर्ण-से खरे।
13.
पिता सर्वदा
रहे सत्य पे स्थिर
ज्यों युधिष्ठिर!
14.
पिता-दुर्वासा
यदा-कदा कुपित
संतान हित!
15.
पिता-वशिष्ठ
धर्म औ नीति पढ़ो
होओ उत्तिष्ठ!
16.
पिता-आचार्य
संस्कार शिरोधार्य
संतति करे।
17.
पिता हैं वैद्य
पा नेह-बूटी प्राण
पाते निदान।
18.
पिता-पावस
तोड़े जेठ का दर्प
बूँद-कन्दर्प।
19.
पिता-शिशिर
अति सौम्यता लाए
जेठ लजाए।
20.
पिता-बयार
दुख तिनके सारे
देते बुहार!
21.
पिता जेठ भी
दिखाएँ दे के धूप
जग का रूप!
22.
पिता वट-से
बाँधे जो दुआ-धागे
तो विघ्न भागे।
23.
पिता हैं स्तंभ
टूटेंगे सारे दम्भ
यदि गिरे तो!
24.
पिता-पयोधि
पर-पीड़ा स्वीकारे
हो गए खारे!
25.
पिता गंगा-से
छू पावन-चरण
हो उद्धरण!
26.
पिता धरा-से
सौ-सौ भार उठाए
तो भी मुस्काए!
27.
पिता माँ-से भी
सींचे मन-संसार
ममता धार!
28.
पिता बच्चों-से
बाल-खिलौना पाए
खिलखिलाए।
29.
पिता गिरि-से
प्रति पल तटस्थ
बाधाएँ पस्त!
30.
पिता गरीब
बात विदा की ठंडी
वर की मण्डी!
31.
पिता ज्योति-से
रहे स्वयं को बाल
शिशु का ख़्याल!
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता - हाइकु
-
- पिता को समर्पित हाइकु – 001 : रश्मि विभा त्रिपाठी ’रिशू’
- पिता को समर्पित हाइकु – 002 : रश्मि विभा त्रिपाठी ’रिशू’
- प्रेम हाइकु
- रश्मि विभा त्रिपाठी 'रिशू’ – 001
- रश्मि विभा त्रिपाठी 'रिशू’ – 002
- रश्मि विभा त्रिपाठी 'रिशू’ – 003
- रश्मि विभा त्रिपाठी ‘रिशू’ – 004
- रश्मि विभा त्रिपाठी ‘रिशू’ – 005
- रश्मि विभा त्रिपाठी ‘रिशू’ – 006
- रश्मि विभा त्रिपाठी ‘रिशू’ – 007
- रश्मि विभा त्रिपाठी ‘रिशू’ – 008
- रश्मि विभा त्रिपाठी ‘रिशू’ – 009
- रश्मि विभा त्रिपाठी ‘रिशू’ – 010
- कविता
- विडियो
-
- ऑडियो
-