इश्क़ में अब बग़ावत नहीं चाहिए

01-10-2022

इश्क़ में अब बग़ावत नहीं चाहिए

अभिषेक श्रीवास्तव ‘शिवा’ (अंक: 214, अक्टूबर प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

212    212    212     212
 
इश्क़ में अब बग़ावत नहीं चाहिए
अब हमें तो शिकायत नहीं चाहिए
 
बस   हमारा रहे  साथ  यूॅं   ही बना 
फिर  मुझे  ये    इमारत  नहीं चाहिए
 
साथ फिर से मिले हैं यहाॅं आज हम
क्यों भरोसा  सलामत  नहीं  चाहिए
 
बात  कोई भी  हो  हम रहें साथ ही
बीच में   अब  क़यामत नहीं चाहिए
 
अब तुझे यह ‘शिवा’ मज़हबी ना करे
क्योंकि इसको मसाफ़त नहीं चाहिए 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें