विज्ञानकु: वनों का महत्त्व
हरेन्द्र श्रीवास्तवधरा पे फैले
सुन्दर हरे-भरे
ये घने वन।
देते हैं हमें
भोजन पानी हवा
और आवास।
असंख्य पक्षी
असंख्य प्राणियों को
पालते वन।
इन्हीं वनों से
धरा पे जीवन का
बना अस्तित्व।
वन करते
हवा से कार्बन का
अवशोषण।
वन ही देते
मिट्टी व केंचुओं को
सदा पोषण।
वनों से सदा
धरा पर बिखरी
है हरियाली।
वनों की रक्षा
से ही पूरे जग में
है ख़ुशहाली।
(“बाल किरण” मासिक पत्रिका के जून 2022 अंक में प्रकाशित)