विज्ञानकु: एक नयी विज्ञान यात्रा

01-08-2022

विज्ञानकु: एक नयी विज्ञान यात्रा

हरेन्द्र श्रीवास्तव (अंक: 210, अगस्त प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

लम्बा सफ़र
विज्ञानकु की यात्रा 
हर डगर। 
  
विधा है नयी 
विज्ञानकु पहुँचे 
शहर गली। 
 
हर इन्सान 
विज्ञानकु से पाये 
सृष्टि का ज्ञान। 
 
खुले हों द्वार 
विज्ञानकु का ध्येय 
ज्ञान प्रसार। 
 
लेकर ज्ञान 
विज्ञानकु पहुँचे 
हर मकान। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें