जाग मनवा जाग
आचार्य संदीप कुमार त्यागी ’दीप’जाग जाग जाग मनवा जाग जाग जाग,
नींद ये अज्ञान की तू त्याग त्याग त्याग।
देह गेह में सुलग रही है देख काम –
वासना की आग से बच भाग भाग भाग॥
लोभ क्रोध मोह मद हैं दुष्ट भस्मासुर
भोले भाले भोले शंभू होले तू चतुर।
मोहिनी उमा बनेंगे विष्णु नहीं आज
चेत चेत डस न लें तुझे तेरे ही नाग॥
धर्म चेतना विवेक सच्चे मित्र हैं
भ्रम नहीं भव सिंधु में भँवर विचित्र हैं।
है आग का दरिया न लिपट लपटों में लंपट
माया से रहना सावधान संग नहीं लाग॥
तृष्णा तुझे दौड़ा रही मृग सी हरेक दम
जग मृग मरीचिका से बच ले तू कदम कदम।
वरना तेरा वज़ूद जल्द खो ये जाएगा।
पापों के गर्त में गिराएगा तुझे रँग राग॥
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अनुपमा
- अभिनन्दन
- उद्बोधन:आध्यात्मिक
- कलयुग की मार
- कहाँ भारतीयपन
- जवाँ भिखारिन-सी
- जाग मनवा जाग
- जीवन में प्रेम संजीवन है
- तुम्हारे प्यार से
- तेरी मर्ज़ी
- प्रेम की व्युत्पत्ति
- प्रेम धुर से जुड़ा जीवन धरम
- मधुरिम मधुरिम हो लें
- माँ! शारदे तुमको नमन
- राष्ट्रभाषा गान
- संन्यासिनी-सी साँझ
- सदियों तक पूजे जाते हैं
- हसीं मौसम
- हिन्दी महिमा
- हास्य-व्यंग्य कविता
- गीत-नवगीत
- विडियो
-
- ऑडियो
-