
आचार्य संदीप कुमार त्यागी ’दीप’
पितृनाम: श्री यशपाल सिंह त्यागी
जन्म: 1977 ई.
स्थान: ग्राम व पत्रालय-सिसौना, तहसील-चाँदपुर,जनपद-बिजनौर (उत्तर प्रदेश) भारत
संप्रति:प्रो. शेरिडन कॉलेज (ओकविल, ओंटेरियो, कैनेडा)
शिक्षा:
-
विद्याभास्कर: (गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर (हरिद्वार)
-
सिद्धान्त-शास्त्री: उपदेशक महाविद्यालय ज्वालापुर(हरिद्वार)
-
साहित्याचार्य: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय (वाराणसी)
-
संगीत-प्रभाकर: प्रयाग संगीत समिति (इलाहाबाद)
अध्यापन-कार्य एवं अनुभव:
भारतवर्ष में –
संरक्षक व धर्मशिक्षा-हिन्दी-संस्कृत-साहित्याध्यापक –
-
गुरुकुल महाविद्याल ज्वालापुर (हरिद्वार ) उत्तरांचल
-
गुरुकुल कण्वाश्रम कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) उत्तरांचल,
कनाडा में –
-
जॉर्जियन कॉलेज,ऑरेन्जविल कनाडा, {Georgian College Orangeville (Ontario) CANADA}
-
द टोरॉण्टो स्टार (The Toronto Star)
साहित्यक गतिविधियाँ: लगभग 400 स्फुट कविताओं का सृजन। हिन्दी, संस्कृत, उर्दू और आंग्लभाषा में काव्य सृजन व लेखन। आकाशवाणी केंद्र एवं उत्तरी अमेरिकीय टी.वी. चैनलों पर कवि सम्मेलनों के माध्यम से समय समय पर काव्यपाठ। देश-विदेश की स्तरीय विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन। देश-विदेश के अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में काव्यपाठ एवं भाषण। भारतीय धर्म, दर्शन, संस्कृति साहित्य एवं भाषा(संस्कृत, हिंदी) आदि के प्रचार प्रसार में संलग्न।
प्रकाशन:
प्रमुख कृतियाँ –
-
चन्द्रशेखर 'आज़ाद'-शतक (क्रांति-काव्य )प्रकाशित 2001
-
योग-चालीसा प्रकाशित 2014
-
साँझ (गीत-संग्रह) प्रकाशित 2014
-
Spirit of Love (आंग्लभाषीय कविताएँ) प्रकाशित 2004.
संस्थापक:
१.
*स्वातंत्र्य-योग गुरुकुल (Freedom Yoga Gurukul Inc. Canada)
सन 1999 से ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दैनिक योग कक्षाओं को संचालित करने वाली एवं कनाडा में नवीन योग शिक्षकों को प्रशिक्षित करने वाली योगा-अलायंस द्वारा पंजीकृत एक सुविख्यात संस्था।
२.
संस्कृत योग सभा कनाडा (पूर्णत: लाभ-निरपेक्ष संस्था)
भौगोलिकता की दृष्टि से सुदूर उत्तरी अमेरीकीय महाद्वीप के कनाडा देश में भारतीय जीवन मूल्यों की स्थापना के लिए कृतसंकल्प, वैदिक अध्यात्म, संस्कृति, भाषा, स्वास्थ्य एवं आरोग्यता के लिए अहर्निश सक्रिय, कनाडा सरकार द्वारा पंजीकृत एक लाभ-निरपेक्ष संस्था।
सहसंस्थापक:
३.
महर्षि कणाद विद्यापीठ सिसौना (बिजनौर) उ.प्र.
1200 ग्राम्यांचलीय विद्यार्थियों को सुविधापूर्ण सुरक्षित व सांस्कृतिक वातावरण में प्राच्य एवं आधुनिक विषयों की शिक्षा प्रदान करने वाली, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एवं समाज में सम्मानित संस्था। ज्ञातव्य है कि 23 जनवरी सन 2003, नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जन्म-जयंती के शुभावसर पर “महर्षि कणाद विद्यापीठ सिसौना” की स्थापना हुई थी ।
लेखक की कृतियाँ
- कविता
-
- अनुपमा
- अभिनन्दन
- उद्बोधन:आध्यात्मिक
- कलयुग की मार
- कहाँ भारतीयपन
- जवाँ भिखारिन-सी
- जाग मनवा जाग
- जीवन में प्रेम संजीवन है
- तुम्हारे प्यार से
- तेरी मर्ज़ी
- प्रेम की व्युत्पत्ति
- प्रेम धुर से जुड़ा जीवन धरम
- मधुरिम मधुरिम हो लें
- माँ! शारदे तुमको नमन
- राष्ट्रभाषा गान
- संन्यासिनी-सी साँझ
- सदियों तक पूजे जाते हैं
- हसीं मौसम
- हिन्दी महिमा
- हास्य-व्यंग्य कविता
- गीत-नवगीत
- विडियो
-
- ऑडियो
-