सिंहासन सो रहा है
डॉ. अमिता शर्माअँधियारों से करे दोस्ती और चैन की नीद सोये
कोई कह दे दबी दूब से शबनमी न रोने रोये
सिंहासन सो रहा है
पाँखों को करे काला, न रंगों की सरिता बहाये
कोई कह दे तितली से उपवन कभी न जाए
सिंहासन सो रहा है
किलकारी भूल जाएँ महतारी भूल जाएँ
दुधमुँहियों से कह दे पलनों में सहम जाएँ
सिंहासन सो रहा है
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- सामाजिक आलेख
- कविता
-
- अथ से अभी तक
- आज फिर बाहर चाँदी बिछी है
- नए साल को
- बबूल एक शाश्वत सत्य है
- मेरी हक़ूमत हैरान है पहले भी परेशान थी अब भी परेशान है
- मेरे गाँव के घर का द्वार
- शास्त्र पर सम्वाद जो चाहा
- संवादों पे साँकल
- समूची धरा बिन ये अंबर अधूरा है
- सिंहासन सो रहा है
- हम भी होली खेलते जो होते अपने देश
- ज़िन्दगी
- ज़िन्दगी-ज़िन्दगी
- विडियो
-
- ऑडियो
-