सार्थक सुबह
प्रो. (डॉ.) प्रतिभा राजहंस
माँ के कोमल गुलाबी हाथों की
रंगबिरंगी चूड़ियाँ
गुलाबी बदन पर शोभने वाला ब्लाउज
माथे पर क़रीने से लिया गया आँचल
और हाथ में तांबे का जल भरा लोटा
सूर्य को अर्घ्य देने जाती
एक-एक सीढ़ी चढ़ती मेरी माँ
जाने कितनी तस्वीरें सुबह-सुबह
रोज़ उतर आती हैं मेरे ज़ेहन में
मेरी माँ, ओ मेरी माँ
पुकारता मेरा मन
तल्लीनता से निहारता मेरा मन
और मेरी सुबह
सार्थक हो जाती है।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- साहित्यिक आलेख
-
- अंगिका लोकगीतों में श्रीरामचंद्र के जन्मप्रसंग
- प्यार न होता धरती पर तो सारा जग बंजारा होता
- प्रेमचंद की कहानियों में मध्यम वर्ग
- ब्रजभाषा काव्य में श्री कृष्ण की मुरली का प्रसंग
- विद्यापति: भक्त या शृंगारी?
- विष्णु प्रभाकर के नाटकों का सामाजिक परिदृश्य
- स्वाधीनता आंदोलन में हिंदी के साहित्यकारों का योगदान
- कहानी
- कविता
- अनूदित लोक कथा
- व्यक्ति चित्र
- विडियो
-
- ऑडियो
-