उम्मीदवार और टिकट 

15-09-2024

उम्मीदवार और टिकट 

संजय एम. तराणेकर (अंक: 261, सितम्बर द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)

 

हरियाणा के उम्मीदवार, 
कह रहे हैं शान से। 
टिकट मिले ना मिले, 
लड़ेंगे की जान से। 
 
आलाकमान जो चाहे, 
अब वह नहीं होगा। 
हम जो भी कहेंगे, 
अब वही सही होगा। 
 
देख रहे हैं राह, 
मिलेगा हमको टिकट? 
नहीं मिला हमको तो, 
परिस्थिति होगी विकट। 
 
विरोधी पार्टी से मिल, 
हम सुलझा लेंगे संकट। 
जब जीतेंगे चुनाव, 
तब कहलाएँगे विधायक। 
हो जाएँगे तब हम, 
सब मंत्री बनने लायक़। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें