शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित

01-05-2024

शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित

समीर द्विवेदी 'नितान्त' (अंक: 252, मई प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

तुमको किस को चुनना भाई!!  
ये विवेक से गुनना भाई!! 
 
बातों में मत पड़ना भाई!! 
अर्थ बात का पढ़ना भाई!! 
 
राष्ट्र अस्मिता का हो रक्षक,
सिर्फ़ उसे ही चुनना भाई॥
 
लगे जो सक्षम गति देने में,
उस विकास को गढ़ना भाई!! 
 
जुमले बाज़ी के चक्कर में,
आपस में मत लड़ना भाई!! 
 
शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित,
इस चुनाव में करना भाई!! 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें