जागो मतदाता अब जागो

15-04-2024

जागो मतदाता अब जागो

समीर द्विवेदी 'नितान्त' (अंक: 251, अप्रैल द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)

 

राजनीति का महासमर है!! 
जिसका चर्चा हर घर घर है!! 
 
पता नहीं किस करवट बैठे, 
ऊँट, सभी को इसका डर है!! 
 
मतदाता ही भाग्य विधाता, 
मतदाता ही अब ईश्वर है!! 
 
वंदन अभिनन्दन क्रम जारी, 
चर्चा में प्रत्येक ख़बर है!! 
 
जागो मतदाता अब जागो, 
एक वोट का बड़ा असर है!! 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें