पढ़ी लिखी लड़की 

01-10-2023

पढ़ी लिखी लड़की 

रेखा राजवंशी (अंक: 238, अक्टूबर प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 

लड़की 
पढ़ी लिखी है 
बहुत तेज़ होगी 
और हमारा बेटा 
एकदम बुद्धू 
सीधा सादा 
उसके साथ 
कैसे निभाएगी 
हर वक़्त इतराएगी 
बात बेबात 
रोब चलाएगी 
 
पढ़ी लिखी सास ने 
आँखों को मटकाया 
अपना चेहरा 
ऊपर नीचे घुमाया 
और परिवार की 
बैठक में 
निर्णय दे दिया
बिना सोचे 
कि वो भी 
पढ़ी लिखी है

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें