डॉ. विकास सोलंकी

डॉ.  विकास सोलंकी

डॉ. विकास सोलंकी


खगड़िया, बिहार
जन्म तिथि: 1983
जन्म स्थान: ग्राम-अगुआनी, अंचल-परबत्ता, ज़िला-खगड़िया, बिहार
शिक्षा: पीएच. डी., एम.ए. द्वय (अर्थशास्त्र एवं हिन्दी); बी.एड., एम.एड., यूजीसी नेट (हिन्दी), उर्दू अधिगम (इण्टर समकक्ष) 
सम्प्रति: प्रधानाध्यापक, उच्च माध्यमिक विद्यालय रामचुआ, बांँका, बिहार 
रुचि: अध्ययन, अध्यापन, सामाजिक सेवा एवं लेखन (हिन्दी एवं अंगिका) 
भाषा-ज्ञान: हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेज़ी एवं बिहार की लोक भाषा
शोध कार्य: बिहार की लोकसभा ग़ज़ल एवं अंगिका; एक विश्लेषणात्मक अध्ययन। (इसके अन्तर्गत बिहार की लोकसभा-मैथिली, भोजपुरी, अंगिका, मगही एवं बज्जिका में लिखी गई ग़ज़लों का एक विश्लेषणात्मक अध्ययन कार्य) 
प्रकाशन: 

  • बंजर में बहार (ग़ज़ल संग्रह) 

  • हुनके सें कहना छह (अंगिका ग़ज़ल संग्रह) 

  • प्रकाशनाधीन: अंगिका-ग़ज़ल (अंगिका के चुनिंदा ग़ज़लों के संग्रह) संपादक: डॉ बहादुर मिश्र, सह संपादक: विकास सोलंकी एवं डॉ मनजीत सिंह किनवार

  • ग़ज़ल-पुस्तक की समीक्षा, देश विदेश के अनेक प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में ग़ज़ल दोहा कविता समीक्षा इत्यादि का प्रकाशन

साझा संकलन में रचनाओं का प्रकाशन:

  • मुकरियाँ (लोककाव्य-रूप) संपादक-बहादुर मिश्र

  •  एक रुक्नी अनूठी ग़ज़लें (सम्पादक-रमेश 'कँवल') 

  • जल चालीसा (अंगिका) संपादक-डॉ. अशोक कुमार मंगलेश

  •  कोरोनाकालीन अंतरराष्ट्रीय साहित्य-संचयन (सम्पादक-कविवर राजकुमार) प्रधान संपादक-परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज

  • अमृत महोत्सव की ग़ज़लें (सम्पादक-रमेश 'कँवल') 

साहित्यिक गतिविधियाँ: देश के विभिन्न प्रतिष्ठित फ़ेसबुक पटल से लाईव काव्य-पाठ, कविसम्मेलनों में काव्य-पाठ, कई साहित्यिक संस्थाओं में महत्त्वपूर्ण ज़िम्मेदारियों का निर्वहन। 
आजीवन सदस्य: बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन (कदमकुआँ, पटना-3)
पुरस्कार एवं सम्मान:

  • समग्र भारत न्यास, पगडण्डी, जमुई द्वारा पण्डित जगन्नाथ प्रसाद चतुर्वेदी हिन्दी सेवी सम्मान 2024

  • बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन द्वारा डाॅ. धर्मेन्द्र ब्रह्मचारी शास्त्री सम्मान-2023

  • पं. जनार्दन प्रसाद झा 'द्विज' हिन्दी साहित्य सम्मान 2023

  • योगेश्वर प्रसाद सिंह 'गुरुजी' सम्मान-2022

  • साहित्य शारदा मंच खटीमा उत्तराखंड: साहित्य वारिधि सम्मान-2022

  • साहित्य शारदा मंच खटीमा उत्तराखंड: साहित्य भास्कर सम्मान, 2021

  • प्रज्ञालोक सृजन संस्थान मोहमदी उ.प्र.: सारस्वत सम्मान-2021

  • वर्मा साहित्य प्रचार मंच: श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान, 2021

  • बिहार इकाई राष्ट्रीय कवि संगम: सारस्वत सम्मान-2018 तथा विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित। 

  • प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच (अध्यक्ष-डाॅ कीर्ति काले): सक्रिय श्रोता सम्मान-2021