एक नहीं, 6 फ़ायदे हैं बेसन के, शायद ही किसी को पता होंगे

01-01-2023

एक नहीं, 6 फ़ायदे हैं बेसन के, शायद ही किसी को पता होंगे

स्नेहा सिंह (अंक: 220, जनवरी प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

बेसन का उपयोग अनेक स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। बेसन से सब्ज़ी, पकौड़ी, मिठाई, चिल्ला और ढ़ोकला आदि बनाया जाता है। बेसन स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायी है। यह पोषक तत्त्वों का ख़ज़ाना है। इसमें आयरन, फ़ाइबर पोटैशियम, मैग्नीशियम और अन्य अनेक पोषक तत्त्व होते हैं, जो शरीर को तरह-तरह से लाभ पहुँचाते हैं। स्वाद की बात करें तो बेसन से अनेक स्वादिष्ट रेसिपी बनाने के काम आता है। इसमें फ़ाइबर और प्रोटीन होता है, जो वज़न घटाने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में: 

 ख़ून की कमी दूर करता है

बेसन में आयरन पूरी मात्रा में मिलता है, जो ख़ून की कमी को दूर करने में मदद करता है। अगर एनेमिक लोग बेसन को रोज़ाना की डायट में शामिल करते हैं तो जल्दी ही ख़ून की कमी दूर हो सकती है। 

हाई बीपी को कंट्रोल करने में करता है मदद

बेसन में मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होता है, इसलिए यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। जिन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें अपनी डायट में बेसन शामिल करना चाहिए। 

डायबिटीज़ में है मददगार 

बेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज़ के रोगी को फ़ायदा करता है। यह ख़ून में इंस्युलिन के ख़तरे को कम करता है। डायबिटीज़ वालों को बेसन की रोटी खाना चाहिए। 

हार्ट के लिए लाभदायी है बेसन

बेसन हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। इसका फ़ाइबर दिल के लिए लाभदायी माना जाता है। बेसन हार्ट की समस्याओं से बचाता है। 

प्रेग्नेंसी में है लाभदायी

गर्भवती महिलाओं के लिए बेसन बहुत लाभदायी है। इसमें फोलेट और विटामिन बी6 अधिक मात्रा में होती है, जो प्रेग्नेंसी में अत्यंत ज़रूरी है। 

वज़न घटाने में लाभदायी

बेसन में कैलरी की मात्रा कम होती है। इसलिए वज़न कम करने की इच्छा रखने वाली महिलाएँ बेसन को डायट का हिस्सा बना सकती हैं। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काम की बात
स्वास्थ्य
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में