आर-पार

ख़ुदेजा ख़ान (अंक: 216, नवम्बर प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

99 के साँप ने 
पासे को झट 3 पर पहुँचा दिया 
 
सौवें रन पर आउट 
यानी चूके शतक से 
 
90 पर चयनित 
89 पर आयोग्य 
 
माइक्रोसेकंड की चूक से 
ओलंपिक पदक छूटा 
 
साँस चले तो ज़िंदा 
रुके तो मौत 
 
अदृश्य सी रेखा 
विभाजित कर देती है 
व्यक्ति को 
इस पार या उस पार। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें