ख़ुदेजा ख़ान

ख़ुदेजा ख़ान

ख़ुदेजा ख़ान

1985 से जगदलपुर (छत्तीसगढ़) में निवासरत
जन्म: भोपाल। 
शिक्षा: 

  • हाई स्कूल तक की पढ़ाई म.प्र. के शहरों में। 

  • स्नातक: बी.एससी.

  • स्नातकोत्तर: हिंदी व संस्कृत। 

लेखन: 1985 से ही लिखना शुरू किया जो अब तक जारी है। सबसे पहले एक बाल कहानी लिखी जो ‘नवभारत समाचार पत्र’ में पुरस्कृत होकर प्रकाशित हुई थी। 
फिर ग़ज़लें, नज़्में, कविताएँ लिखने का सिलसिला शुरू हुआ। 
सारा लेखन पारिवारिक ज़िम्मेदारियाँ निभाते हुए ही करती हूँ। लिखने-पढ़ने की रुचि बचपन से ही रही अतः लेखन स्वभावगत है। 
पुस्तक प्रकाशन: 4 किताबें प्रकाशित 

  1. हिंदी में ‘सपना सा लगे’ (ग़ज़ल संग्रह), 2001

  2. ‘संगत’ (कविता संग्रह) 2014

  3. ऊर्दू नज़्म का संग्रह ‘आबगीना’ 2018

  4.  हिंदी-ऊर्दू (द्विभाषी) ‘फ़िक्र ओ फ़न’ (2021) 

एक दर्ज़न से ज़्यादा साझा संग्रह। इनमें लघुकथा, कहानी, ग़ज़लें, कविताएँ, हाइकु, नाटक व अनेक समीक्षाएँ शामिल हैं। 
संपादन:
संपादित पुस्तकें:

  • ‘महिला दिवस: एक अभिव्यक्ति’ 

  • कोरोना काल पर आधारित ‘ज़िन्दगी-ज़िन्दाबाद’ 

  • माँ पर केन्द्रित कविता संग्रह 

  • ‘किस्सा कोताह’ मासिक पत्रिका का सह संपादन। 

  • कविताएँ, नज़्में, ग़ज़लें, समीक्षाएँ और संपादन का कार्य कर रही हूँ आजकल। 

प्रसारण: 1989 से आकाशवाणी और 2000 से दूरदर्शन से रचनाओं का प्रसारण। 
संबद्धता: सामाजिक संस्था ‘महात्मा गाँधी बाल एवं महिला कल्याण संस्था’ तथा ‘कादम्बरी-सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था’ से संबद्ध। 
सम्मान एवं पुरस्कार:

  1. विद्यावाचस्पति सम्मान 2021,विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, गाँधीनगर, ईशीपुर, ज़िला-भागलपुर (बिहार) 

  2. भारत गौरव की उपाधि 2022, विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, गाँधीनगर

  3. सद्भावना नारी शक्ति सम्मान 2018 रायपुर छत्तीसगढ़ 

  4. अस्तित्व सुश्री मंदसौर 2011

  5. साहित्य की बात विदिशा मध्यप्रदेश ‘काव्य सम्मान’ कृति ‘फ़िक्र ओ फ़न’ के लिए 2021

  6. कादम्बरी संस्था जगदलपुर द्वारा सम्मान 2020

  7. सृजन बिम्ब प्रकाशन नागपुर का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान 2021

  8. इन्द्रावती विशिष्ट सेवा सम्मान कोण्डागांव 2016

  9. गंगा गौरव पुरस्कार जलगांव 2010

  10. शब्द माधुरी ग्वालियर 2008

  11. ज्ञानदीप साहित्य सम्मान खण्डवा 2009

  12. राष्ट्रीय शिखर सम्मान देवघर झारखंड 2014

  13. भारती-भूषण, राष्ट्रीय राजभाषा पीठ इलाहबाद 2006

  14. उत्कृष्ट हिंदी सेवी सम्मान ग्वालियर साहित्य एवं कला परिषद2012

  15. छत्तीसगढ़ राज्य ऊर्दू अकादमी ‘मेहमान ए ख़ुसुसी’ 2018

  16. छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद द्वारा सम्मान 2015

  17. बस्तर पाति पत्रिका जगदलपुर द्वारा सम्मान 2016

  18. साहित्य की बात सम्मान संपादन के लिए 2022