अभिनव बालमन के विमोचन की दीपावली मनाई गई

26 Oct, 2022

अभिनव बालमन के विमोचन की दीपावली मनाई गई

अभिनव बालमन के विमोचन की दीपावली मनाई गई

अलीगढ़। बाल रचनाकारों की राष्ट्रीय पत्रिका ‘अभिनव बालमन’ चौदहवें वर्ष के प्रथम अंक का दीपावली के अवसर पर विमोचन हुआ। वर्ष 2009 से निरंतर प्रकाशित पत्रिका का यह 48वाँ अंक है जिसमें बाल रचनाकारों की स्वरचित कविता, कहानी, संस्मरण, चित्रकला, पत्र आदि विविध विधाओं में रचनाएँ प्रकाशित होती हैं। 

इस बार के अंक के आवरण पृष्ठ पर 6 साल के वत्सल का कृष्ण रूप में आकर्षक छायाचित्र है। 

विमोचन के अवसर पर प्रबंध संपादक विनोद कुमार, प्रकाशक सरोज शर्मा, संपादक निश्चल, उप संपादक पल्लव एवं संध्या सहित बाल रचनाकार वरेण्य, वत्सल उपस्थित रहे। 

अभिनव बालमन के विमोचन की दीपावली मनाई गई