डॉ. सुरभि दत्त 

डॉ.  सुरभि दत्त 

डॉ. सुरभि दत्त 

हैदराबाद, तेलंगाना
जन्म: दिल्ली, 28 अप्रैल
शैक्षिक योग्यता: दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एम.ए., एम.फिल. तथा पीएच.डी.
कार्यानुभव: 35 वर्ष तक स्नातक एवं स्नातकोत्तर संस्था, हिन्दी महाविद्यालय में राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष पद से जुड़े रहते हुए उप-प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त। 
संप्रति: अध्ययन, अध्यापन और लेखन। 
प्रकाशन एवं प्रसारण: 
प्रकाशित पुस्तकें

  • सिटी सर्वोदय मण्डल के सहयोग से, पुस्तिका गाँधी जी का सर्वोदय और भारत का संविधान

  • प्राचीन भारत में कल्याणकारी जनतंत्र

  • हिंदी राष्ट्रभाषा से विश्व भाषा

  • कौटिल्य अर्थशास्त्र में शासन तंत्र

  • प्रतिष्ठित तेलुगु कवि प्रो. ऐन. गोपी के संपूर्ण काव्य जलगीत, “सृष्टि और दृष्टि” साझा संकलन में गद्य रूपांतरण। 

  • स्थानीय एवं राष्ट्रीय पत्रिकाओं और समाचारपत्रों में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ज्वलंत विषयों पर लेखों का निरंतर प्रकाशन। 

  • विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में प्रपत्र प्रस्तुत। हैदराबाद कलांजली ई टीवी 2 की भारत भ्रमण शृंखला में voice over। विभिन्न केन्द्रों से समय-समय पर परिचर्चाओं में भाग। शृंखलाबद्ध वार्ताओं का प्रसारण। 

पुरस्कार एवं सम्मान:

  • स्वतंत्र वार्ता समाचार पत्र, हिंदी मिलाप युद्धवीर फ़ॉउंडेशन द्वारा पुरस्कृत

  • दक्षिण भारत की एकमात्र उच्चतम संस्था हिन्दी महाविद्यालय द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित

  • राजन चौधरी साहित्य पुरस्कार से सम्मानित

  • गाँधी ज्ञान प्रतिष्ठान सिटी सर्वोदय मण्डल, सालार जंग संग्रहालय संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार हैदराबाद, भारतीय संस्कृति निर्माण परिषद् हैदराबाद, भारत उत्थान न्यास (राष्ट्रीय) तथा हिन्दी साहित्य भारती (अंतर्राष्ट्रीय) द्वारा सम्मान प्राप्त। 

सदस्यता: क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित तथा पंजीकृत पत्रिकाओं की आजीवन सदस्यता।