डॉ. नितीन उपाध्ये
जन्म: जुलाई १९६३, इंदौर (मध्य प्रदेश) में।
शिक्षा: शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, उज्जैन से यांत्रिकी में स्नातक उपाधि, बिरला तकनिकी और विज्ञान संस्थान, पिलानी से स्नातकोत्तर उपाधि, उत्तर प्रदेश तकनिकी विश्वविद्यालय, लखनऊ से अभियांत्रिकी में डॉक्टरेट की उपाधि।
कार्यक्षेत्र: दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत
संबद्धता: वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच (मिडिल ईस्ट इकाई) के अध्यक्ष
लेखन: हिन्दी, मराठी में रचना कर्म, गीत, ग़ज़ल, हाइकु, लघुकथा, कहानी, बाल-साहित्य, हास्य नाटक आदि विधाओं में रचना करता हूँ। देश की
प्रकाशन: प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं जैसे सरिता, चंपक आदि में रचनाएँ प्रकाशित हुई हैं। अपनी रचनाएँ इलैक्ट्रानिक माध्यम से पाठकों तक पहुँचाता हूँ। हिंदी के कई साझा काव्य संग्रहों में कविताएँ प्रकाशित हुई हैं। यूएई से निकलने वाली ई-पत्रिका अभिव्यक्ति, अमेरिका से भारतीय वाणिज्य दूतावास के द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका “अनन्य” में रचनाएँ प्रकाशित हुई हैं।