अनिल जोशी
-
भारत में कवि, व्यंग्यकार, लेखक, चिंतक, प्रवासी साहित्य के विशेषज्ञ के रूप में चर्चित।
-
हिंदी और भारतीय संस्कृति के देश-विदेश में प्रचार- प्रसार के लिए प्रतिष्ठित नाम।
-
मई 2015 से मई 2019 तक फीजी से भारतीय हाई कमीशन में द्वितीय सचिव (हिंदी एवं संस्कृति), निदेशक, सांस्कृतिक केंद्र, चासरी प्रमुख, के रूप में कार्य।
-
2000 से 2005 तक भारतीय उच्चायोग लंदन में अताशे (हिंदी एवं संस्कृति) के रूप में कार्य किया।
-
सूरीनाम में आयोजित सातवें विश्व हिंदी सम्मेलन 2002 में भारत सरकार की पत्रिका का संपादन।
-
अक्षरम संस्था के अध्यक्ष के रूप में १० से अधिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन।
-
भारत में गृह मंत्रालय, केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो में अनुवाद प्रशिक्षण अधिकारी / संपादक / अनुवाद अधिकारी के रूप में पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से कार्यरत।
-
न्यूयार्क - अमेरिका में आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन में डेस्क ऑफिसर के रूप में कार्य।
प्रकाशित पुस्तकें :
कविता संग्रह -
-
मोर्चे पर
-
नींद कहां है
संपादन :
-
ब्रिटेन के कवियों का संकलन - धरती एक पुल
-
हाल में ही प्रकाशित पुस्तक - प्रवासी लेखन : नयी जमीन, नया आसमान
शिक्षा :
-
लंदन विश्वविद्यालय से एम.ए. (ट्रांसलेशन स्टडी)
-
एम .ए. (हिंदी) राजस्थान विश्विद्यालय
-
बैचलर ऑफ जर्नलिज़्म
पत्रकारिता :
हिंदी की अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं - प्रवासी टुडे, अक्षरम संगोष्ठी, ब्रिटेन में भारतीय हाई कमीशन की पत्रिका - भारत भवन, अनुवाद पत्रिका - अनुशीलन व हरियाणा साहित्य अकादमी के विशेषांक - प्रवासी साहित्य का संपादन
पुरस्कार - सम्मान :
-
वातायन - ब्रिटेन, विश्व हिंदी समिति - न्यूयार्क
-
विश्व हिंदी परिषद - भारत
-
विश्व हिंदी न्यास - त्रिनिडाड
सम्प्रति: उपाध्यक्ष, केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार