चूर है शीशा-ए-दिल एक नज़र और सही

01-02-2022

चूर है शीशा-ए-दिल एक नज़र और सही

ज्योत्स्ना मिश्रा 'सना' (अंक: 198, फरवरी प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

फ़ाइलातुन फ़यलातुन फ़यलातुन फ़इलुन
2122  1122  1122  112
 
चूर है शीशा-ए-दिल एक नज़र और सही,
इक नया ख़्वाब मिरे दीदा-ए-तर और सही।
 
तेरे ख़ातिर किया ज़माने से किनारा मगर,
जहाँ में तिरे इनायत-ए-नज़र और सही।
 
तेरी तरक़्क़ी के मीनार में बुनियाद सा,
दफ़्न इक वजूद-ए-बशर और सही।
 
किताब-ए- इश्क़ में रखे तिरे उस गुलाब से,
महकती मिरी इक शब-ओ-सहर और सही।
 
क्यों न दो-चार क़दम साथ भी चल कर देखें,
है मिरी राह जुदा तेरा सफ़र और सही।
 
रिश्ता-ए-गुल की उम्र कम होती है 'सना',
इस तर्क-ए-मरासिम का असर और सही।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें