टूटना अच्छा है
उमेन्द्र निराला
टूटना अच्छा है
आसमान से तारों के लिए,
किसी की माँगी मुराद को
पूर्ण होते विश्वास के लिए।
टूटना अच्छा है
शाखों से पत्तों के लिए,
नएपन की इस आस में
एक नई शुरूआत के लिए।
टूटना अच्छा है
शर्ट की बटन के लिए,
झुकना सिखा देता है
मानवता की झलक के लिए।
टूटना अच्छा है
दीवारों के लिए,
आभास कराता है विवाद में
पुनः प्रेम बढ़ाने के लिए।
टूटना अच्छा है
अपनों के लिए,
बिखरते रिश्तों को समेटकर
घर को सँवारने के लिए।