डॉ. रामवृक्ष सिंह

डॉ.  रामवृक्ष सिंह

डॉ. रामवृक्ष सिंह

शिक्षा: बी.ए.  हिन्दी ऑनर्स, एम.ए. हिन्दी (दोनों हिन्दू कॉलेज, दिविवि) एम.फिल. हिन्दी (दिविवि), पीएच.डी. (लखनऊ विवि) 
साहित्यिक प्रकाशन/उपलब्धियाँ:

  • छह निबंध संकलनों का संपादन। 

  • दो व्यंग्य संकलन प्रकाशित, जिनमें से एक (नेताजी, आइ लव यू) के लिए हिन्दी संस्थान, लखनऊ से शरद जोशी सर्जना पुरस्कार (रु. 40,000) प्राप्त।

  • सैकड़ों कविताएँ, ग़ज़लें, बाल-गीत, बाल-कथाएँ आदि देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित।

संप्रति: उप महाप्रबन्धक (हिन्दी), भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी), लखनऊ, भारत
सम्मान: बी.ए. ऑनर्स और एमफिल में दिविवि में प्रथम टॉपर, एम.ए. में द्वितीय टॉपर। तदनुरूप विविध पुरस्कार और छात्रवृत्तियाँ
विशेष: 

  • 2011 में भारतीय स्टेट बैंक में महाप्रबन्धक (राजभाषा) नियुक्त, किन्तु उचित वेतन न मिलने के कारण पदभार ग्रहण नहीं।

  • सन् 1986 में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित हिन्दी प्राध्यापक परीक्षा में प्रथम।

  • 1987 से अधिकारी पद पर हिन्दी सेवारत।