![डॉ. नीता चौबीसा](https://sahityakunj.net/uploads/authors/NeetaChoubisa.jpg)
डॉ. नीता चौबीसा
कवियत्री, साहित्यकार, इतिहासकार, इंडोलोजिस्ट
जन्म स्थान: बांसवाड़ा (राज.)
जन्म दिनांक: दिसम्बर, 1972
शिक्षा: अंग्रेज़ी, इतिहास, हिन्दी में एम.ए., एम.एड., गीता में डिप्लोमा व उपाधि, उर्दू में डिप्लोमा, यजुर्वेदी ऋचाओं में डिप्लोमा, पीएच.डी. (वागड़ का प्राचीन इतिहास व संस्कृति)
शोध रुचि: भारतीय इतिहास व संस्कृति
संप्रति: माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान में अध्यापन कार्य
अभिरुचियाँ: लेखन सहित साहित्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचि, भागीदारी, मंच-संचालन तथा काव्य-गोष्ठियों में कविता-पाठ/आकाशवाणी से काव्य-पाठ का प्रसारण।
लेखन: कविता, गीत, ग़ज़ल, लघुकथा, कहानी तथा आलेख, ललित निबंध, रेखाचित्र, संस्मरण शब्दचित्र,
कवर स्टोरी, शोध निबंध, विचार-निबंध, सम्पादकीय आलेख आदि विधाओं में लेखन व विविध राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक ऐतिहासिक पत्र पत्रिकाओं व अख़बारों में निरंतर प्रकाशन।
विशेष रुचि-प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति, इंडोलोजी में।
उपलब्धियाँ:
-
अखिल भारतीय साहित्य संगम द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2010 के तहत ‘काव्य कुसुम’ की मानद सम्मानोपाधि
-
वि.हि.सा.से.स. द्वारा 14वें हिन्दी साहित्य मेले इलाहबाद में प्रथम काव्य कृति ‘सुप्त वीणा’ पर ‘काव्य श्री’ भारत विकास परिषद द्वारा शिक्षा व साहित्य में योगदान के लिए ज़िला स्तर पर सम्मान, शैक्षिक लेखन, सहशैक्षिक गतिविधियों के लिये भारत विकास परिषद द्वारा 2013 में उपखंड स्तर पर सम्मान
-
कार्यालय उपज़िला कलेक्टर सागवाड़ा द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह 2013 में साहित्यिक लेखन के लिए सम्मान। 5 चौबीसा समाज प्रतिभा सम्मान 2015
-
नेहरू युवा केंद्र अतिथि सम्मान बांसवाड़ा 2015
-
राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा प्रजापति ब्रह्मा ईश्वरीय विश्व विद्यालय आबू रोड राजस्थान में स्मृति चिह्न प्रमाण पत्र
-
2016
-
बहु-आयामीपत्र पत्रवाचन राम स्नेही संत प्रेम दास जी महाराज द्वारा सृजित प्रेम ग्रंथावली लोकार्पण अभिनंदन समारोह में श्रेष्ठ पत्र वाचन हेतु सम्मान 2016
-
विश्व हिन्दी संस्थान कल्चरल ऑर्गोनाईज़ेशन एवं ई-पत्रिका प्रयास कनाडा द्वारा हिन्दी सेवा हेतु सम्मान पत्र 2016
-
WOTFAद्वारा स्त्री विमर्श पर उम्दा साहित्य लेखन हेतु जयपुर में ‘वुमन इंस्पायर अवार्ड’ 2017
-
राजस्थान साहित्यकार परिषद कांकरोली राजस्थान ‘साहित्य सेवा रत्न’ 2017
-
रविंद्र ध्यान आश्रम बांसवाड़ा में गीता जयंती पर ‘गीता में संख्या योग’ पर श्रेष्ठ पत्रवाचन व मंच संचालन सम्मान 2018
-
‘साहित्य गौरव सम्मान’ सामयिकी सस्थान भीलवाड़ा द्वारा प्रदत्त 2018
-
साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली द्वारा 2018 इंदौर मध्य प्रदेश में श्रेष्ठ सृजन पुरस्कार।
-
अखिल राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर, अंतर प्रांतीय साहित्यकार समारोह में भारतीय साहित्य परिषद कोटा में, ‘शब्द सुरभि सम्मान’ 2018
-
श्री संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा ललित निबन्ध पुस्तक, ‘अग्निगंधा’ को ‘निबंध-रत्नाकर’ पुरस्कार 2021 में नवाज़ा गया।
अन्य: राज्य संर्दभ केन्द्र जयपुर की कार्य-शालाओं में भागीदारी व नवसाक्षरों के लिए लेखन, डर्फ-डाईट डूंगरपुर के प्रकाशनों में अन्य रचनाओं का प्रकाशन, स्मारिकाओं का सम्पादन।
प्रकाशन: कादम्बिनी, मधुमती, विपाशा, समावर्तन, माध्यम, सुजस, स्वर सरिता, सरस्वती सुमन, अनुकृति, संस्कृति पर्व, जागती जोत, रूड़ोराजस्थान, अक्षरा, अनुकृति, साहित्य अमृत, साहित्य गुंजन, राजस्थान, राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, बोर्ड जर्नल आफॅ राजस्थान, ककसाड़, दी कोर, अक्षर वार्ता, साहित्य गुंजन, आदिज्ञान, जगमग दीप ज्योति, अखण्ड ज्ञान, राष्ट्रीय आगम सोची, अंदर की ख़बर, मालंच, राष्ट्र समर्पण, चौबीसा दर्पण, दक्षिण कोसल टुडे, मालंच, नई सुबह व अनेक ऐतिहासिक जर्नलों आदि में विविध साहित्यिक रचनाओं, निबंध एवं शोध आलेखों एव सम्पादकीय आलेखों का निरन्तर प्रकाशन एवं तेलगु विशाल आंध्र में अनूदित कविताएँ प्रकाशित।
प्रकाशित कृतियाँ:
-
सुप्त वीणा के तार (काव्य संग्रह, सुभद्रा प्रकाशन नई दिल्ली 2013)
-
अनछुए अहसास (काव्य संग्रह, बोधि प्रकाशन जयपुर 2016)
-
चकम छकाई (बाल कविता संग्रह)
-
अग्निगंधा (राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के आर्थिक सहयोग से प्रकाशित ललित निबन्ध पुस्तक, बोधि प्रकाशन 2021-22)
-
सप्तरथी का प्रवास, (यात्रा वृत्तांत, बोधि प्रकाशन, जयपुर, दिसम्बर, 2022)
प्रकाशनाधिन कृति:
-
“वागड़ का प्रारंभिक इतिहास” (शोध ग्रंथ)
-
निबंध संग्रह
-
पद्य संग्रह