
बृजमोहन गौड़
जन्म : राजगढ़ (ब्यावरा) म.प्र.
शिक्षा : एम.कॉम.(लेखा समूह), एम.ए.(हिन्दी साहित्य)
लेखन :
-
वर्ष 1980 से सतत् लेखन. प्रयास (कहानियाँ),
-
काव्यधारा (कविताएँ), हे शक्तिपुंज (लम्बी कविता),
-
लघु कथाएँ,
-
ये लालू की गुड़िया है (बाल काव्य रूपक),
-
व्यंग्य लेख एवं साहित्यिक लेख वर्तमान में लम्बी कविता ‘हाहाकार‘ (कश्मीर समस्या) पर लेखन ज़ारी
प्रसारण : आकाशवाणी इन्दौर व भोपाल से समय-समय पर कहानियाँ, नाटक, प्रहसन एवं कविताएँ प्रसारित; "भेंट करो स्वीकार" स्वरचित एवं स्वरबद्ध माता के भजनों का कैसेट झाँसी से प्रसारित
प्रकाशन : दैनिक भास्कर भोपाल, चौथा संसार इन्दौर, स्वदेश भोपाल, मेरी सहेलीपत्रिका) मुम्बई, स्वर्ण दर्पण झाँसी, सतपुड़ा मंथन बैतूल, विद्युत सेवा जबलपुर, में कहानियाँ,कविताएँ एवं व्यंग्यलेख प्रकाशित, धार्मिक रचनाओं में "श्री जालपा चालीसा" एवं अमृतवाणी का भोपाल एवं इन्दौर से प्रकाशन
संप्रति : मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी लि. के राजगढ़ कार्यालय में कार्यालय सहायक के पद पर पदस्थ
सदस्य :
-
पाठक मंच व कलमकार परिषद में भी सक्रिय
-
यूथ हॉस्टल एसो. ऑफ इण्डिया, राजगढ़ के साथ ही अन्य सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय