परदा

सुनीता मंजू (अंक: 301, सितम्बर प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

बड़े काम का परदा
पी.एम. आएँ परदा
सी.एम. आएँ परदा
परदे के पीछे कूड़ा
कूड़े के आगे परदा
परदे से ढके पहाड़
पहाड़ से बड़ा परदा
झुग्गी कॉलोनी ढकी परदे से
झुग्गी के दरवाज़े पर पड़ा परदा
छज्जे के कबाड़ को ढके परदा
टूटे किवाड़ को ढके परदा
बात व्यवहार को ढके परदा
अकबर इलाहाबादी का “परदा” 
यशपाल का “परदा” 
सीसीटीवी फ़ुटेज न दिखाये
बिहार के चुनाव का परदा
भरे दरबार में परदा
सरे बाज़ार में परदा
बात व्यवहार में परदा
आईने के सामने
नज़रें नहीं मिला पाते ख़ुद से
काम नहीं आता
कोई भी परदा

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें