मैं पानी हूँ
डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी"क्या... समझ रखा है... मुझे? मर्द हूँ... इसलिए नीट पीता हूँ... मरद हूँ... मुरद...आ"
ऐसे ही बड़बड़ाते हुए वह सो गया रोज़ की तरह ही घरवालों के समझाने के बावजूद भी वह बिना पानी मिलाये बहुत शराब पी गया था।
कुछ देर तक यूँ ही पड़ा रहने के बाद वह उठा। नशे के बावजूद वह स्वयं को बहुत हल्का महसूस कर रहा था, लेकिन कमरे का दृश्य देखते ही अचरज से उसकी आँखें फैल गयीं, उसके पलंग पर एक क्षीणकाय व्यक्ति लेटा हुआ तड़प रहा था।
उसने उस व्यक्ति को ग़ौर से देखा, उस व्यक्ति का चेहरा उसी के चेहरे जैसा था । वह घबरा गया और उसने पूछा, "कौन हो तुम?"
उस व्यक्ति ने तड़पते हुए कहा, "...पानी..."
और यह कहते ही उस व्यक्ति का शरीर निढाल हो गया। वह व्यक्ति पानी था, लेकिन अब मिट्टी में बदल चुका था।
उसी समय कमरे में उसकी पत्नी, माँ और बच्चों ने प्रवेश किया और उस व्यक्ति को देख कर रोने लगे। वह चिल्लाया, "क्यों रो रहे हो?"
लेकिन उसकी आवाज़ उन तक नहीं पहुँच रही थी।
वह और घबरा गया, तभी पीछे से किसी ने उसे धक्का दिया, वह उस मृत शरीर के ऊपर गिर कर उसके अंदर चला गया। वहाँ अँधेरा था, उसे अपना सिर भारी लगने लगा और वह तेज़ प्यास से व्याकुल हो उठा। वह चिल्लाया "पानी", लेकिन बाहर उसकी आवाज़ नहीं जा पा रही थी।
उससे रहा नहीं गया और वह अपनी पूरी शक्ति के साथ चिल्लाया, "पा...आआ...नी"
चीखते ही वह जाग गया, उसने स्वप्न देखा था, लेकिन उसका हलक सूख रहा था। उसने अपने चेहरे को थपथपाया और पास रखी पानी की बोतल को उठा कर एक ही साँस में सारा पानी पी लिया।
और उसके पीछे रखी शराब की बोतल नीचे गिर गयी थी, जिसमें से शराब बह रही थी... बिना पानी की।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- पुस्तक समीक्षा
- लघुकथा
-
- अमृतसर रेल दुर्घटना विभीषिका पर 5 लघुकथाएँ
- आपका दिन
- इंसानियत
- इन खोपड़ियों से दिमाग़ नहीं लेंगे
- गर्व
- छुआछूत
- जानवरीयत
- झूठे मुखौटे
- दंगे की जड़
- दशा
- दहन किसका
- नया पकवान
- निर्भर आज़ादी
- पत्ता परिवर्तन
- मेरा सांता
- मेरी याद
- मैं पानी हूँ
- मौक़ापरस्त मोहरे
- रावण का चेहरा
- लहराता खिलौना
- सच्चाई का हलुवा
- सत्यव्रत
- सब्ज़ी मेकर
- कविता
- साहित्यिक आलेख
- सामाजिक आलेख
- सांस्कृतिक कथा
- विडियो
-
- ऑडियो
-