महा-गणित
सुशांत सुप्रियशून्य में शून्य जोड़ कर
शून्य से शून्य घटा कर
शून्य से शून्य को गुणा कर के
शून्य से शून्य को भाग दे कर
जो अंतिम महा-शून्य
हमारे समक्ष उपस्थित होता है
उसी का नाम राजनेता है
शून्य में शून्य जोड़ कर
शून्य से शून्य घटा कर
शून्य से शून्य को गुणा कर के
शून्य से शून्य को भाग दे कर
जो अंतिम महा-शून्य
हमारे समक्ष उपस्थित होता है
उसी का नाम राजनेता है