लहरों का संघर्ष

15-10-2021

लहरों का संघर्ष

डॉ. कुँवर दिनेश (अंक: 191, अक्टूबर द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

लहरों का संघर्ष . . . 

क्षणे उत्कर्ष क्षणे अपकर्ष
सागर की सत्ता का भय
तटीय पठारों का कर्ष
सतत संशय औ’ अनिर्णय
असफल परस्पर विमर्श
लहरों का संघर्ष . . . 
 
यथार्थ की झक्का-ठोक
टूटते स्वप्न औ’ आदर्श
सहसा गिरने का शोक
पुनर्पुन: उठने का हर्ष
क्षणे इहलोक क्षणे परलोक
हर क्षण नव्य संदर्श
 
लहरों का संघर्ष . . . 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें