क्या दोस्त फिर रहेंगे हम

01-05-2026

क्या दोस्त फिर रहेंगे हम

सौरभ नोरोजी (अंक: 296, मई प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

क्या दोस्त फिर रहेंगे हम
समय निकल ये जायेगा, 
 
सफल भी होंगे हम
क्या दोस्त फिर रहेंगे हम, 
 
पथ से विचलित मैं हुआ
मंत्र मुग्ध मैं हुआ, 
 
विपत्ति के समय हमेशा
क्या साथ मेरा दोगे तुम, 
 
क्या दोस्त फिर रहोगे तुम
जो रूठ जाऊँ मैं अभी, 
 
मनाओगे मुझे अभी
क्या तुम भी छोड़ जाओगे, 
 
या दोस्ती निभाओगे। 

1 टिप्पणियाँ

  • 3 Jun, 2026 07:06 PM

    शुक्रिया दोस्त..! अगर आप तक मेरी कविता पहुंची और आपको पसंद आई। आप मुझसे इस email id - Kashyapavanish7@gmail.com के जरिए बात कर सकते हैं। बाकी अगर आप सोशल मीडिया से जुड़े हैं तो कविता को शेयर जरूर करें।

कृपया टिप्पणी दें