ईश्वर
विशाल शुक्ल
समंदर खारा है
अपनों से हारा है।
यहाँ कोई नहीं अपना
सब मेरा और तुम्हारा है॥
अलग है नैन हमारे
पर नयनों का जल खारा है।
जीवन और मौत के खेल में
हर कोई यहाँ बेचारा है॥
मृग तृष्णा खींचे सबको
मन तो विचारों का पिटारा है।
सबके रंग अलग अलग पर
हर शख़्स बेबसी का मारा है॥
सूरज, चाँद, तारे सुंदर
धरती, गगन ये संसार सारा है।
सबका धर्म अलग अलग
पर ईश्वर एक हमारा है॥