हम खिलौनों की ख़ातिर तरसते रहे
चाँद शुक्ला 'हदियाबादी'हम खिलौनों की ख़ातिर तरसते रहे
चुटकिओं से ही अक्सर बहलते रहे
चार सू थी हमारे बस आलूदगी
अपने आँगन में गुन्चे लहकते रहे
कितना खौफ़ आज़मा था ज़माने का डर
उनसे अक्सर ही छुप छुप के मिलते रहे
ख़्वाहीशें थीं अधूरी न पूरी हुईं
चंद अरमां थे दिल मैं मचलते रहे
उनकी जुल्फें परीशां जो देखा किये
कुछ भी कर न सके हाथ मलते रहे
चाँद न जाने कैसे कहाँ खो गया
चाँदनी को ही बस हम तरसते रहे
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- ग़ज़ल
-
- अम्बर धरती ऊपर नीचे आग बरसती तकता हूँ
- कच्चा पक्का मकान था अपना
- किस तरह ख़ाना ख़राबां फिर रहें हैं हम जनाब
- ख़ुशबुओं की तरह महकते गए
- छुप के आता है कोई ख़ाब चुराने मेरे
- जब पुराने रास्तों पर से कभी गुज़रे हैं हम
- तुझे दिल में बसाना चाहता हूँ
- धुँधली धुँधली किसकी है तहरीर है मेरी
- मेरे गीतों मेरी ग़ज़लों को रवानी दे दे
- साँप की मानिंद वोह डसती रही
- हम खिलौनों की ख़ातिर तरसते रहे
- विडियो
-
- ऑडियो
-