बदली राहें, बदले दोस्त

15-07-2026

बदली राहें, बदले दोस्त

सौरभ नोरोजी (अंक: 301, जुलाई द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

दोस्त होते हैं सच्चे निस्वार्थ प्रेम दिखाते हैं 
साथ हैं खेले साथ हैं पढ़ते और वह बढ़ते जाते हैं
साथ-साथ चलते हैं सब बराबरी का रखते अधिकार। 
धीरे-धीरे बढ़ते जाते झूठ और धोखा सीखे जाते 
समय पर साथ न दे वो पाते झूठ का साथ वो लेते जाते 
चंद सफलताएँ न वो पाते अपनों से हैं, जलते जाते
ख़ुशी न उनके मन को भाये जलन है उनकी बढ़ती जाए 
नफ़रत वो करते जाते हैं ग़लत राह दिखाते हैं 
सत्य यही है बदली राहें, टूटे रिश्ते बदली बाँहें।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें