साहित्यकार त्रिलोक सिंह ठकुरेला सम्मानित

01 Jun, 2019
साहित्यकार त्रिलोक सिंह ठकुरेला सम्मानित

साहित्यकार त्रिलोक सिंह ठकुरेला सम्मानित

ब्रजभाषा साहित्य समिति, कोटा (राजस्थान) के तत्वावधान में दिनांक 18 मई 2019 को आयोजित माताश्री शान्ति देवी उपाध्याय स्मृति सम्मान समारोह 2019 के  अंतर्गत  कुण्डलिया  छन्द के सशक्त हस्ताक्षर  व वरिष्ठ साहित्यकार श्री त्रिलोक सिंह ठकुरेला  को महाप्रभु मंदिर के अधिष्ठाता आचार्य विनय कुमार गोस्वामी जी के आशीर्वाद, समारोह के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रघुनाथ मिश्र ‘सहज’, मुख्य अतिथि श्री अमित भटनागर  (ज़ोनल सेक्रेटरी NFIR नई दिल्ली, अध्यक्ष/मीडिया प्रभारी WCRMS जबलपुर & CRMS मुंबई), विशिष्ट अतिथि विकल्प कोटा इकाई के महासचिव, वरिष्ठ शायर श्री शकूर अनवर, बाल साहित्य के जाने-माने रचनाकार, वरिष्ठ साहित्यकार श्री भगवती प्रसाद गौतम, संस्था के संरक्षक श्री प्रताप  भानु सिंह, अध्यक्ष श्री शून्य आकांक्षी, महासचिव श्री कमलेश कमल, वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष श्री  गिरिराज यादव, मंडल सचिव श्री अब्दुल खलीक आदि की गरिमामयी उपस्थिति में माताश्री शान्ति देवी उपाध्याय स्मृति सम्मान - 2019, समारोह आयोजक श्री गया प्रसाद उपाध्याय जी द्वारा, वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ, कोटा के सभागार में प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि साहित्यकार  त्रिलोक सिंह ठकुरेला को उनके साहित्यिक अवदान के लिए  पूर्व में भी राजस्थान साहित्य अकादमी सहित  देश की अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित किया जा चुका है।

श्रीमती साधना ठकुरेला