पहली बारिश

15-08-2019

पहली बारिश

अनुपमा रस्तोगी

महकता गुलाब
लचकता बेला 

 

नाचता मोर
चहकता चकोर

 

घड़घाड़ते बादल
चमकती बिजली

 

टरटराते मेढ़क
किटकिटाते झींगुर

 

गुनगुनाती हवा
बहकता आँचल

 

मचलता मन 
भीगता तन

 

लबालब पोखर
ताल, नदी और नहर

 

हरी भरी प्रकृति
इतराती और सँवरती 

 

सतरंगा इंद्रधनुष 
प्रफुल्लित आनंदित मन
 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें