528 हर्ट्ज़

15-03-2020

528 हर्ट्ज़

डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी (अंक: 152, मार्च द्वितीय, 2020 में प्रकाशित)

सुना है संगीत की है
एक तरंग दैर्ध्य ऐसी भी।
जो बदल देती है हमारा डीएनए।


सुनकर 528 हर्ट्ज़ का यह संगीत
बन जाते हैं रावण के वंशज - बच्चे राम के।
हो जाता है कभी विपरीत भी इसका।
कभी ख़त्म हो जाती है पूर्वजों की दी बीमारियाँ।
तो कभी नाखूनों में लग जाता है स्वतः ही कोई वाइरस।
यानी कि अच्छा-बुरा सब कर देती है
ये थेरेपी।

 

और...
सुना है उस तरंग दैर्ध्य का एक नाम-
राजनीतिक दल-बदल भी है।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा
लघुकथा
कविता
साहित्यिक आलेख
सामाजिक आलेख
सांस्कृतिक कथा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में