संजय अनंत

संजय अनंत

संजय अनंत

 

हिन्दी साहित्य व फ़िल्म समीक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित, वैश्विक स्तर पर हिन्दी व सनातन संस्कृति के लिए सक्रिय, सोशल मीडिया में लोकप्रिय ब्लॉगर (sanjay ji) एवं द फ़िल्म फ़ॉउंडेशन ट्रस्ट (TFFT) इंडिया के नेशनल वाईस प्रेसिडेंट संजय अनंत जी (संजय कुमार साहू) युवा अवस्था से ही सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे हैं। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) के सचिव (1988-90) रहे। अनेक छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया, वर्ष 2008 में विमल साहित्य संस्थान की स्थापना की। वर्ष 2012 में फ़ेसबुक पर हिन्दी साहित्य, व भारतीय संस्कृति के प्रसार प्रचार हेतु विश्व हिन्दी सभा के नाम से समूह स्थापित किया, जिस में भारत वर्ष सहित मॉरीशस, अमेरिका, यूरोप के देशों में बसे क़रीब छह हज़ार हिन्दी प्रेमी सदस्य हैं। आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित रक्षा फ़ॉउंडेशन जो समाज में अंग-दान (आर्गन डोनेशन) के प्रति जागरण हेतु सक्रिय है के छत्तीसगढ़ चेप्टर के हेड हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में विभिन्न विषयों पर नियमित लिखते रहते हैं। विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रमों में प्रखर वक्ता के रूप में अपने विचार रखते हैं। इस्कॉन (International Society for Krishna Consciousness) के अनुयायी है, श्री कृष्ण व गीता के प्रचार प्रसार हेतु सक्रिय रहते हैं।
 

जन्म: जून 1970
शिक्षा: एम.एससी (गणित), पीजी डिप्लोमा (बिज़िनेस एडमिन्स्ट्रेशन)
प्रकाशित कृतियाँ:

  • अनंत यात्रा (कविता संग्रह) 

  • बांग्ला अनुवाद (स्व. अरूप रंजन घोष) छत्तीसगढ़ बंगाली एसोसिएशन द्वारा सम्मानित 

  • अंतः यात्रा महाकवि ग्रे के साथ(काव्यानुवाद अंग्रेज़ी साहित्य के महाकवि थॉमस ग्रे की प्रमुख रचनाओं का, ये कृति ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की थॉमस ग्रे आर्काइव के तत्कालीन निदेशक एलेक्जेंडर हुबर द्वारा प्रशंसित व ससम्मान बोडलीयन लाइब्रेरी में स्वीकार्य, अधिकृत वेबसाइट में उल्लेखित) 

  • कर्णाटक राज्य के पूर्व गवर्नर व साहित्य अमृत पत्रिका के संपादक त्रिलोकीनाथ चतुर्वेदी द्वारा मार्च 2011 के अंक में इस कृति पर संपादकीय लिखा गया। 

  • नवयुग की सती कथा (कहानी संग्रह), प्रस्तावना विश्व हिन्दी सचिवालय पोर्ट लुईस मॉरीशस की तत्कालीन महासचिव डॉ. विनोद बाला अरुण द्वारा लिखी गयी

  • शोध लेख प्रकाशित विषय: हिन्दी भाषा व हिन्दी सिनेमा अंतः सम्बन्ध (साहित्य अमृत) 

  • नायाब मोती (सयुंक्त काव्य संकलन) 

  • भारत के हिन्दी रत्न (सयुंक्त काव्य संकलन) 

सम्मान: 

  • राष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि 2023 नव्या फ़ॉउंडेशन आसनसोल (प. बंगाल) (वर्ष 2023) 

  • साहित्य सम्मान हिन्दी पंजाबी सयुंक्त राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन पटियाला (पंजाब) में वरेण्य अतिथि व साहित्य कलश परिवार द्वारा सम्मान (वर्ष 2023) 

  • गंगा गौमुखी साहित्य भूषण 9वाँ राष्ट्रीय साहित्य गंगा महोत्सव जलगांव (महाराष्ट्र) में विशिष्ट अतिथि व सम्मान (वर्ष 2023) 

  • इन्डो एशिया लीडरशिप अवार्ड (सुप्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्य श्री द्वारा हिन्दी फ़िल्म समीक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए जयपुर (राजस्थान) (वर्ष 2023) 

  • ICONS OF ASIA अवार्ड (Global Empire Events) नई दिल्ली फ़िल्म समीक्षा व सोशल मिडिया में हिन्दी में निरंतर लेखन के लिए (वर्ष 2022)

  • बिमल मित्र साहित्य सम्मान बिमल मित्र एकेडमी कोलकाता द्वारा बिमल मित्र व अन्य बांग्ला साहित्य के विषय में हिन्दी में निरंतर लेखन व समीक्षा के लिए (वर्ष 2022)

  • अटल हिन्दी रत्न सम्मान अटल स्मृति काव्य अमृत महोत्सव, भोपाल (म.प्र.)  (वर्ष 2021) 

  • कवि रत्न नीरज सम्मान राष्ट्रीय संगोष्ठी व नीरज स्मृति काव्य महोत्सव, झाँसी (उ.प्र.)  (वर्ष 2021) 

  • राष्ट्रभाषा भूषण सम्मान विश्व रचनाकार मंच, बिलासपुर (छ.ग.)  (वर्ष 2021) 

  • साहित्य सम्मान बिमल मित्र जन्म शताब्दी समारोह रविन्द्र सदन कोलकाता (प.बंगाल) (वर्ष 2012) 

  • दक्षिण भारत के वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रिका ‘चंदा मामा’ डॉ. बालशौरी रेड्डी द्वारा सम्मान (वर्ष 2010) 

  • युवा साहित्यकार सम्मान प. बबन प्रसाद मिश्र (अध्यक्ष बख़्शी सृजन पीठ) द्वारा पदुमलाल पन्नालाल बख़्शी स्मृति साहित्य गोष्ठी भिलाई (छ.ग.) (वर्ष 2009) 

फ़ेसबुक: sanjay ji (संजय) 

लेखक की कृतियाँ

कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

पुस्तकें