मीरा ठाकुर

मीरा ठाकुर

मीरा ठाकुर

आबूधाबी (यू.ए.ई.)
शिक्षा: सन् 1993 में मुंबई यूनिवर्सिटी से एम. ए. (हिन्दी) में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद एम. एड. 
प्रकाशन: मराठी और गुजराती में भी इन्हें लिखने का शौक रहा  है। 

  • सन् 1982 से 2006 तक लगातार कई पत्र–पत्रिकाओं जैसे नवभारत टाइम्स (मुंबई), जनसत्ता, गृह शोभा, सरिता, मुक्ता, नन्दन आदि में इनकी रचनाएँ प्रकाशित होती रही हैं। यू.ए.ई. में  भी ये कविताएँ व हाइकु लिखती रही हैं, जो अंतर्जाल पत्रिका अनुभूति में भी प्रकाशित। 

  • यू.ए.ई. के रचनाकारों की पहली पुस्तक ‘सोच- इमाराती चश्मे में’ के सांझा संकलन में कविताएँ प्रकाशित। 

  • डॉ. आरती लोकेश की पुस्तक ‘प्रीत बसेरा‘ की समीक्षा 

सम्प्रति: सन् 1999 से  2007 तक मुंबई और 2007 से 2019 तक शारजाह के विद्यालयों में हिन्दी अध्यापन कार्य करने के पश्चात वर्तमान में आबूधाबी में रह रही हैं। वर्तमान में स्वतंत्र लेखन व हिंदी विकास कार्य में योगदान।
साहित्यिक गतिविधियाँ:

  • भारतीय कौंसलावास, न्यूयार्क की हिंदी पत्रिका के यू.ए.ई. संस्करण  संपादन में सहयोग

  • यू.ए.ई. के कई काव्यमंच में सक्रिय सहभागिता