डॉ. दिनेश पाठक ‘शशि’

डॉ.  दिनेश पाठक ‘शशि’

डॉ. दिनेश पाठक ‘शशि’

मथुरा (उ.प्र.), भारत
जन्म: जुलाई 1957 ई. 
शिक्षा: विद्युत इंजीनियरिंग, एम.ए. (हिन्दी), पीएच. डी. 
प्रकाशन एवं प्रसारण: 

  • कहानी, व्यंग्य, लघुकथा, नाटक, निबन्ध, जीवनी, बालकहानी, बाल उपन्यास, बाल काव्य, बाल आलेख, बाल साहित्य समालोचना, कहानी, व्यंग्य, लघुकथा, नाटक, निबन्ध, जीवनी आदि की 44 पुस्तकें प्रकाशित एवं 18 पुस्तक और 11 पत्र-पत्रिकाओं का संपादन कार्य (कुल 62 पुस्तकें)। 

  • देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं में सन् 1975 से कहानी, बाल कहानी, लघुकथा, समीक्षा, व्यंग्य एवं आलेखों का प्रकाशन एवं सन् 1980 से आकाशवाणी व दूरदर्शन से रचनाओं का प्रसारण। 

  • विशेष:

  • 3 बाल कहानियाँ कक्षा-1, 2 व 6 के हिन्दी पाठ्यक्रम में शामिल। 

  • एक ब्रजभाषा कहानी-‘समाज कौ कोड़’ महर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के स्नातक के सिलेबस में स्वीकृत हुई है। 

  • एक बाल कहानी पर शार्ट फ़िल्म का निर्माण हुआ है। 

व्यक्तित्व पर शोध:

  • डॉ. भीमराव आम्बेदकर विश्वविद्यालय, आगरा से डॉ. शिखा तोमर ने “कथा-शिल्पी डॉ. दिनेश पाठक ‘शशि’ और उनका हिन्दी साहित्य को प्रदेय” शीर्षक से सन् 2009 में शोध किया है। 

  • डॉ. विकास कुमार सिंह ने सन् 2021 में किए अपने शोध-‘बाल विकास का अवधारणात्मक अध्ययन’ में डॉ. दिनेश पाठक ‘शशि’ के बाल कहानी संग्रह—‘आत्म विश्वास की जीत’ की कहानियों का विवरण प्रस्तुत किया है। 

  • डॉ. भीमराव अम्बेदकर विश्वविद्यालय, आगरा से—‘डॉ. दिनेश पाठक शशि का बाल साहित्य’ शीर्षक से एक शोध हो रहा है। 

  • डॉ. भीमराव अम्बेदकर विश्वविद्यालय, आगरा से ‘21वीं सदी की हिन्दी बाल कहानियों में मूल्यबोध’ शीर्षक से एक शोध हो रहा है। 

  • महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली, उ.प्र. से ‘हिन्दी बाल साहित्य के क्षेत्र में डॉ. दिनेश पाठक ‘शशि’ का प्रदेय’ शीर्षक से एक लघु शोध हो रहा है। 

  • राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ उ.प्र. से ‘डॉ. दिनेश पाठक ‘शशि’ के बाल साहित्य का अनुशीलन’ शीर्षक से एक लघु शोध हुआ है। 

पुरस्कार: 

  • पिट्सवर्ग अमेरिका की मासिक पत्रिका सेतु का “सेतु सृजन सम्मान” वर्ष-2024

  • भारत सरकार के प्रेमचंद एवं लाल बहादुर शास्त्री पुरस्कार

  • उ.प्र. हिन्दी संस्थान लखनऊ के बाल साहित्य के सर्वोच्च सम्मान—‘बाल साहित्य भारती’ पुरस्कार (पुरस्कार राशि ढाई लाख रुपये) 

  • मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी का गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार (पुरस्कार राशि-एक लाख रुपये) 

  • उ.प्र. हिन्दी संस्थान लखनऊ के अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान एवं श्रीधर पाठक-नामित पुरस्कार सहित तीन दर्जन से अधिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत/सम्मानित। 

सम्बद्धता:

  • सचिव: पं. हरप्रसाद पाठक-स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार समिति मथुरा

  • पूर्व संरक्षक: तुलसी साहित्य-संस्कृति अकादमी मथुरा (अक्टूबर-2023 तक) 

  • संरक्षक-बाल किरण द्वैमासिक पत्रिका, बस्ती (उ.प्र.) जनवरी-2024 से

सम्प्रति: 

  • रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद से जुलाई-2017 में सेवा निवृत्त 

  • गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा सलाहकार समिति के लिए चयनित।