
भावना भट्ट
भावनगर, गुजरात
जन्म तिथि : 23/5/1970
जन्म स्थल : सावर कुंडला (गुजरात)
शिक्षा और कार्यक्षेत्र : बी.एससी. बी.एड.; गणित अध्यापिका
सम्प्रति : सेवानिवृत्त प्राचार्या : श्री. द. मू. गिजूभाई विनय मंदिर, भावनगर, गुजरात
साहित्यिक विधाएँ : कहानियाँ, लघुनिबन्ध,लघुकथाएँ, आलेख, समीक्षाएँ एवं कविताएँ
प्रकाशन :
-
कहाँ हो तुम (छंदमुक्त कविता संग्रह) विश्वगाथा प्रकाशन, सुरेंद्रनगर, गुजरात
-
भारत की गणमान्य पत्रिकाओं में कहानियाँ, लघुनिबन्ध,लघुकथाएँ, आलेख, समीक्षाएँ एवं कविताएँ
सामाजिक गतिविधियाँ : शिक्षा को अपना कार्यक्षेत्र बनाकर 20 सालों से बच्चों की शिक्षा एवं केलवणी का कार्य कर रही हूँ। कुछ साल मैंने श्री. गिजुभाई बधेका जो गुजरात के बहु नामी और उत्तम केळवणीकार के रूप में विश्व में जाने जाते हैं उन के विचारों की संवाहक बनकर विश्व प्रसिद्ध संस्था श्री. दक्षिणामूर्ति में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्या के रूप में कार्यरत रही हूँ और सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है।
रुचियाँ : अध्यात्म क्षेत्र में भी विशेष रुचि होने के कारण मैं आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन में भी हैप्पीनेस प्रोग्राम की शिक्षक बनकर लोगों को तनाव से मुक्त स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखा रही हूँ।
सम्मान :
-
कविकुम्भ (काव्यांचल) छंद श्री सम्मान
-
मुक्तक लोक विभूषण सम्मान (मुक्तक लोक)
-
सर्वश्रेष्ठ रचनाकार सम्मान (सोपान)
-
जैसे विविध साहित्यिक समूहों द्वारा दिए गए सम्मानों से विभूषित/span>