विचारों की शक्ति

01-12-2024

विचारों की शक्ति

डॉ. दीप्ति (अंक: 266, दिसंबर प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

विचार जो तूफ़ान की तरह आते, 
आँधी की तरह उड़ जाते, 
यदि सकारात्मक हो तो, 
ऊर्जा और उमंग से भर देते। 
 
प्रफुल्लित कर हर्षोल्लास में रंग भरते, 
चेहरे पर मुस्कान की छटा बिखेरते, 
आँखों में आशा की किरण जगाते, 
सफलता क़दम चूमे सकारात्मक विचारों से। 
 
विचार जब ऊँचाइयों की उड़ान भरते, 
तो क्षण में निराशा में घिर जाते, 
नकारात्मक हो तो ये, 
मन को अवसाद से भर देते। 
 
पैनिक अटैक, निराशा की चादर ओढ़ाते, 
मन-मस्तिष्क को अशांत कर देते, 
असफलता से दो-चार करवाते, 
व्यक्ति की आभा को निस्तेज कर जाते। 
 
विचार अतीत से वर्तमान में है आते, 
भविष्य के पथ पर वे चलते जाते, 
मानव आते-जाते हैं इस धरती पर, 
पर विचारों का अस्तित्व सदा है रहता। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें