प्यार की चाहत
सपना साहनी
प्यार था तुझसे तभी तो तुझसे मिलने की चाहत थी,
प्यार ना होता तो तुझे खोने का दर्द भी ना होता।
तेरे बिना जीने का दर्द भी ना होता,
वह जो एक एहसास था तुझसे बिछड़ने का, वह भी ना होता।
चाहत थी जो तेरे आने की,
तुझसे ख़ूब सारी बातें करने की,
वह भी ना होती।
प्यार था तुझसे तभी तो तुझसे मिलने की चाहत थी।
पता है इस दिल को कि तुझसे मिलना मुमकिन नहीं है,
फिर भी यह दिल की चाहत है।
दिल की चाहत को रोक पाना मेरे बस की बात नहीं।
पर तुझसे मिलने की अब मेरी कोई आस नहीं।
प्यार था तुझसे, तभी तो तुझसे मिलने की चाहत थी।