मेरा सबसे प्यारा तिरंगा

15-01-2024

मेरा सबसे प्यारा तिरंगा

अशोक पटेल ‘आशु’ (अंक: 245, जनवरी द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)

 

मेरा सबसे प्यारा तिरंगा
भारत की शान बढ़ाता है
सबसे ऊँचा, न्यारा तिरंगा
आसमान पर फहराता है। 
 
तीन रंग का है, ये तिरंगा
अपना, प्रतीक बताता है
केसरिया सफ़ेद हरा इसमें
सब रंग परिचय कराता है। 
 
केसरिया ये कहता तिरंगा
त्याग, बलिदान, बताता है
सफ़ेद हरा भी कहता कुछ
शान्ति हरियाली से नाता है। 
 
हमसे है कुछ कहता तिरंगा
राष्ट्र-प्रेम का पाठ पढ़ाता है
मातृभूमि है सबसे सर्वोपरि
यह हरदम, याद कराता है। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें